देश

national

भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी

الأحد، 9 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा के गांधी चबूतरे मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार की रात भगवान श्री राम के जन्म का अति सुंदर मंचन हुआ, मंचन देख रहे सैकड़ों रामलीला प्रेमियों ने इस प्रसंग को देखकर भगवान श्री राम को नमन किया। रामलीला मंचन में राजा दशरथ का दरबार गीत संगीत के मधुर स्वर में सरोबोर हो गया, श्री राम के जन्म की खुशी में गीत का मंचन किया गया, माता कौशल्या को भगवान विष्णु द्वारा दिये गए वरदान कि माता कौशल्या भगवान विष्णु जैसा पुत्र मांगा था उस वरदान को चरितार्थ करने के लिए भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लिया,इसके बाद लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न का जन्म होता है। प्रभु के जन्म की खुशी में नृत्य संगीत होता है ततपश्चात मुनि विश्वमित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचकर राक्षसों से यज्ञ रक्षा हेतु राम और लक्ष्मण की याचना करते हैं,रविवार की रात में ताड़का वध मरीच उद्धार सुबहु वध अहिल्या उद्धार नगर दर्शन फुलवारी का मंचन होगा। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष,शंकरलाल केसरवानी, गुलाब चंद कुशवाहा, विमल पुच्ची ,नरेश मोदनवाल, फूलचंद केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'