देश

national

लापरवाही बरतने में सचिव अर्चना सरोज निलंबित

الثلاثاء، 11 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सिराथू ब्लाक के चार गांवों का चार्ज संभालने के दौरान ग्राम विकास अधिकारी अर्चना सरोज ने कामों में लापरवाही कीं। उन्होंने स्थानांतरण के बाद दूसरे सचिव को चार्ज नहीं दिया। इतना ही नहीं गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं कराया। इसके बाद भी समूह को भुगतान कर दिया। पंचायत भवन का भी काम अधूरा है। मामले में डीपीआरओ ने जांच की तो इसकी रिपोर्ट डीडीओ को दी। डीडीओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। हालांकि, सचिव की ओर से जवाब नहीं दिया गया। मंगलवार को डीडीओ ने उन्हें निलंबित कर दिया। जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सचिव अर्चना सरोज के पास सिराथू ब्लाक की ग्राम पंचायत जमालमऊ, उलाचूपुर, रूपनारायणपुर सैलाबी व बघेलापुर उपरहार की जिम्मेदारी थी। यहां सामुदायिक शौचालय नहीं बने। पंचायत भवन का कार्य अपूर्ण है। शौचालय पूर्ण कराए बिना ही इन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ५४००० रुपये का भुगतान कर दिया। जांच में हकीकत सामने आने पर जवाब मांगा गया लेकिन जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'