राकेश केसरी
जाम का फायदा उठाकर कई बार भाग चुकें हैं मुलजिम
कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर के कचेहरी मार्ग की सड़क पटरी पर स्थानीय दुकानदारों ने पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया हैं। जिससें रोज जाम की स्थित बनी रहती हैं। जाम के चलतें कभी-कभी वाहन चालको में मारपीट की भी नौबत आ जाती हैं। बतां दें कि मुख्यालय मंझनपुर के कचेहरी मार्ग पर विकास भवन व जिला न्यायालय का भवन हैं। इस मार्ग के सड़क के दोनो ओर पटरी पर स्थानीय दुकानदारों ने झोपडी व टीनसेड डालकर पूरी तरह से कब्जा कर लिया हैं। रही सही कसर लाई-चना व चाट ठेले सड़क पर ठेला खड़ा करके पूरी कर देतें हैं। जिससें मार्ग पर दिनभर जाम की स्थित बनी रहती हैं। यही नही कई बार जेल से पेशी पर लायें जानें वालें मुलजिम भी जाम का फायदा उठाकर फरार हो चुके हैं। जिसके चलतें अब तक दर्जनो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर व सस्पेंन्ड होना पड़ा हैं। अधिवक्ता केडी द्विवेदी,दिनेश केशरवानी,प्रकाश भट्ट,लक्ष्मींचन्द्र त्रिपाठी,ओमप्रकाश मिश्रा आदि नें जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करातें हुए अतिक्रमण कारियों के कब्जें से सड़क को अतिक्रमण मुक्त करानें की मांग की हैं।

Today Warta