देश

national

दर्जनो गावों मे सजती है जुऐं की फड़

الجمعة، 28 أكتوبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। सैनी व कडाधाम थाना क्षेत्र के दर्जनो गावो मे जुए की फड़ लगने से लोग परेशान हो रहे है। जुआ मे हार जीत के बाद जुआडी गावों मे छोटी छोटी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को परेशान करने का काम कर रहे है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर, गुलामीपुर, रघुनाथपुर सहित दर्जनो गावो मे दिन भर जुए की फड लगती है। जिसमे दर्जनो की संख्या मे लोग एक स्थान पर एकत्र होकर ताश की गडडी मे बावन पत्तों पर हार जीत की बाजी लगाकर हजारों का वारा न्यारा करते है। जुआ मे हारने के बाद गावो मे छोटी छोटी घटनाओ को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम करते है। गाव के लोगो का मानना है। कि जुए की लत मे युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। इस गोरख ध्ांधे मे एक सफेद पोश नेता का लोगो को संरक्षण है। जुआडियों से कमीशन वसूल करके लोगो को जुआ खेलवा रही है। 



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'