देश

national

जल प्रदूषण रोकने के लिए नदियों में मत्स्य होना जरूरी विनोद सोनकर

الأحد، 23 أكتوبر 2022

/ by Today Warta


राकेश केसरी

2 लाख 10 हजार मत्स्य बच्चे गंगा में छोड़े गए

कौशांबी। प्रधानमंत्री मत संपाद योजना अंतर्गत मत संरक्षण रिवर रेसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर द्वारा गंगा नदी के कुरई घाट में 2 लाख 10 हजार मत्स्य बच्चे को छोड़ा गया। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि यदि हम सब नदियों का संरक्षण व प्रदूषण मुक्त बनाना चाहते हैं,तो मछलियों का नदियों में होना भी जरूरी है क्योंकि मछलियां नदियों में होने वाले प्रदूषण की सफाई की सूचक मानी जाती है साथ ही जो भी प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं उन पर प्रजातियों का पुन:  इस माध्यम से सृजन हो सकेगा और नदियां इससे प्रदूषण मुक्त रहेंगे और भविष्य में नदियां स्वच्छ रह सकेंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश मोदनवाल, मंडल अध्यक्ष राममिलन चैधरी, बीरेंद्र बाल्मीकि, कैलाश निषाद, विनोद निषाद, राजू पासवान, जिला मत्स्य अधिकारी सुनील सिंह, सहायक मत्स्य अधिकारी जीसी यादव, उपनिदेशक मत्स्य विजयपाल व  सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'