देश

national

एआईएसकेकेएस (ट्रेड यूनियन) के जिलाध्यक्ष बने अमित

السبت، 22 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी ने ललितपुर में जिलाध्यक्ष पद पर अमित खरे बाल्मीकि को नियुक्त किया है। अमित खरे के ललितपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये खुशी का इजहार किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से सफाई कर्मचारियों व स्वच्छकारों को संवैधानिक दायरे में रहकर निर्बल, असहाय समाज को पूर्ण रूप से योगदान देने और शिक्षा, सामाजिक कुरीतियां, राजनैतिक चेतन, आर्थिक उत्थान के लिए जनजागृत करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित खरे बाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के लिए वह संघर्ष थे और आगे भी रहेंगे। संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी हैं, वह उस पर खरा उतरने का भरशक प्रयास करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'