देश

national

पुलिस अधीक्षक ने मड़ावरा थाने का किया औचक निरीक्षण

السبت، 15 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा थाना मड़ावरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, विवेचना कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। सम्पूर्ण थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'