देश

national

धूमधाम से मनाया गया दशहरा जोरदार हुई अतिशबाजी

الأربعاء، 5 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान

ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के द्वारा दशहरा पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। शाम को शोभायात्रा श्रीरघुनाथजी बड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि गाजे बाजो के साथ अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई नदीपार, गोविंद नगर, रावतयाना, रामलीला मैदान में पहुंची यात्रा में सबसे आगे सीताजी का रथ, पीछे रावण का रथ, इसके बाद कुंभकरण, मेघनाथ का रथ, इसके बाद रावण दल उनके पीछे रघुनाथजी मंदिर के विग्रह, राम लक्ष्मण का रथ, राक्षस का दल, उनके पीछे वानर सेना, अपने करतब दिखाते हुए चल रही थी। रामलीला मैदान पर पहुंचने पर रणचंडी पूजन एवं शमी पूजन कार्यक्रम किए गए। इसके साथ ही लीला प्रारंभ हुई मंच पर राम रावण युद्ध का सजीव अभिनय पात्रों के द्वारा किया गया। इस बार समिति द्वारा पात्रों की संख्या बढाई गई। रामादल व रावण दल के सैनिकों की संख्या बड़ा कर उनको युद्ध के लिए प्रेरित किया। ताकि मंच पर युद्ध का सजीव चित्रण प्रसत्तुत किया जा सके। इसके लिए नई पोशाकें और अस्त्र, शस्त्र डंका धनुष आदि  मथुरा से मंगवाए गए। पात्रों की संख्या अधिक होने से इस बार इस बार शोभायात्रा का रूप भी बड़ा हुआ। इसी क्रम में शाम 5 बजे से रामलीला मैदान पर व्रन्दावन के नामदेव इंवेनट्स के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण नृत्य, शिव काली नृत्य आदि के मनमोहक प्रदर्शन किया गया। पात्रों में राम का अभिनय के रूप में रुद्रांश चतुर्वेदी, लक्ष्मण सिदेश चौबे, सीता निखिल दीक्षित, हनुमान अंकित चतुर्वेदी, शुभम कौशिक रावण, बलराम कुशवाहा कुम्भकरण, अमन तामिया मेघनाथ आदि द्वारा अभिनय किया गया। इस बार बुन्देलखण्ड के आतिशबाज द्वारा शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जयश्री राम के नारों से के उद्घोष से पूरा मैदान गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज व महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने अधिकारियों व पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली मैदान पर 5 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण नृत्य शिव काली नृत्य आदि के मनमोहक प्रदर्शन किया गया। पात्रों का सिंगार राजेंद्र कौशल सिदेश सोलंकी व्यास पीठ पर जगदीश पाठक रामायण की चौपाई द्वारा सूबा घाट की भूमिका निभा रहे थे। इसमें उनका सहयोग पं.कृष्णकांत तिवारी एवं कृष्ण बिहारी मिश्रा कर रहे थे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी, उप प्रबन्धक हरविंदर सिंह सलूजा, श्यामाकांत चौबे, राजेश दुबे, प्रबल सक्सेना, अमित तिवारी, रमेश रावत, राजेन्द्र ताम्रकार, राकेश तामिया, धर्मेंद्र चौबे, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, मुन्नालाल त्यागी, हीरा रैकवार, लक्ष्मण कुशवाहा, दीपक सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'