देश

national

महिला का घर मे मिला शव, सिर पर घाव और चोट के निशान से हत्या का संदेह

السبت، 8 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



कटनी।जिले के कैमोर थानान्तर्गत ग्राम बडा़री मे आज तड़के 6 बजे वार्ड नं 1 रेल्वे साइडिंग मोहल्ला के एक घर मे महिला का संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से हड़कंप है। महिला के सिर में चोट के निशान उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों नें बताया की मृतक महिला तुलसा कोल अपने 16 वर्षीय पुत्र नीरज एवं 18 बर्षीय पुत्री पिंकी के साथ यहां रहती थी, मृतका के पति नरेन्द्र कोल की मृत्यु लगभग दो वर्ष पहले हुई थी, तबसे महिला के साथ लल्लन कोल नाम का व्यक्ति उसके साथ यहां रहता था, दोनो के बीच कई बार विवाद भी हुआ और लल्लन उक्त महिला के साथ मारपीट करता था।

मृतका के बच्चों ने बताया कि वे पक्के मकान में सो रहे थे और सुबह 6 बजे उनकी मां तुलसा जो कि कच्चे मकान मे सो रही थी, उसके चिल्लाने की आवाज आई कि सर पर पानी डाल दो, लेकिन पक्के मकान का दरवाजा किसी ने बाहर से लगा दिया था तो बच्चों के आवाज देने पर पडोसी महिला ने दरबाजा खोला और नीरज एवं पिंकी ने जाकर देखा तो मां कुछ बोल नहीं पा रही थी, माथे में घाव थे पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही यह तय होगा कि मुत्यु कैसे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'