देश

national

धार में गणपति घाट पर ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, खाई में गिरा, दो की मौत, 22 घायल

الأحد، 23 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



धार, गुजरी। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रविवार सुबह एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घाट से उतर रहे ट्राले का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे लोगों से भरे पिकअप एमपी 11 जी 6165 से जा टकराया जिसके बाद पिकअप वाहन आगे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़ सीधे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत खाई में से ऊपर सड़क पर लाया गया। 4 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मृत्यु एवं 20-22 लोग घायल होने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं। वहीं धामनोद एवं काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक से संभाल रही हैं। सभी घायल धार जिले के सराय गांव के बताए जा रहे हैं भाजपा के पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर घटना की सूचना पर धामनोद अस्पताल पहुंच गए हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'