देश

national

मंडला जिले में फसल की रखवाली कर रहे किसान को हाथियों के झुंड ने रौंदा, मौके पर मौत

الاثنين، 3 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



मंडला। जिले के पखवार गांव में खेत में अपनी फसल की रखवाली करने वाले किसान पर जंगली हाथी कहर बनकर टूट पड़े. किसान ने फसल बचाने की कोशिश की तो हाथियों के झुंड ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. किसान को हाथियों ने खेत में रौंद दिया. आसपास के खेतों पर मौजदू किसान मौके पर दौड़े लेकिन तब तक किसान दम तोड़ चुका था. झुंड में पांच हाथी शामिल : वन विभाग के रेंजर जगतदास खरे ने बताया कि ये हाथी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से मंडला जिले के मवई जंगल में घुस गए थे. उन्होंने कहा कि पखवार गांव के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को जब दल्लू सिंह यादव खेत में अपनी फसल बचाने की कोशिश कर रहे थे, उस समय उन पर हाथियों ने हमला कर दिया. कम से कम पांच हाथी इस झुंड का हिस्सा थे. बता दें कि छत्तीसगढ़ से लगे जिलों में हाथियों का आतंक रहता है. हाथियों ने आतंक फैलाकर किसानों व वन विभाग की नाक में दम कर रखा है. छत्तीसगढ़ से लगे जिले प्रभावित : बता दें कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंदर आसपास बसे गांव के लोग भी जंगली हाथियों से काफी परेशान हैं. दो माह पहले यहां के लोग अंधेरी रातों में घरों से निकलकर जंगल और सड़कों पर आग के सहारे रात काटने को मजबूर हुए थे. जंगली हाथी आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं. कभी फसलों को तो कभी घरों को तोड़ रहे हैं. इंसानों की जान जोखिम में है. ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं. उमरिया सहित अनूपपुर, शहडोल जिले के जंगलों में हाथियों का आतंक बढ़ गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'