देश

national

32.80 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्टोर रूम का महापौर प्रीति संजीव सूरी के हस्ते भूमिपूजन संपन्न

الاثنين، 10 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



कटनी। नगर निगम जल प्रदाय की सामग्री को सुरक्षित रखने एवं कार्य सुविधा की दृष्टि से नवीन फिल्टर प्लांट में 32.80 लाख से निर्मित कराये जाने वाले स्टोर रूम का भूमिपूजन सोमवार सायंकाल 4 बजे वयोवृद्ध माता श्रीमती ऊषा बहलानी जी की उपस्थिति में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के हस्ते विधिवत पूजा अर्चना उपरांत संपन्न हुआ। महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि निर्मित कराये जा स्टोर रूम में 3 कक्ष तथा एक बरामदा का निर्माण कराया जावेगा। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से जल प्रदाय शाखा को सामग्री को सुरक्षित रखने एवं विभागीय कार्य करने हेतु एक अच्छा स्थल प्राप्त हो सकेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जल प्रदाय शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'