देश

national

उन्नाव में मुस्लिम इलाकों में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-चरागां, लाइटों से मोहल्ले रहे जगमग

الأحد، 9 أكتوبر 2022

/ by Today Warta

मोहम्मद जमाल

उन्नाव। हुजूर मोहम्मद सल्लाहोसल्लम की विलादत (पैदाइश) पर जश्न-ए-चरागां नगर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार को पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। इसके बावजूद नगर और ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम इलाके रंग बिरंगी झालरों से जगमगाते रहे। रात भर रसूल की पैदाइश का जिक्र किया गया। पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर एक दिन पहले से ही सभी मोहल्लो क्षेत्रों के सभी मुस्लिम इलाकों को गुलजाार करने के लिये लोग सजावट करते नजर आये। शाम होते ही मुस्लिम इलाके रोशनी से जगमग नजर आए। इस दौरान करीब आधा दर्जन इलाकों में मस्जिदों को भी झालरों से सजाया गया। जश्न-ए-चिरागा पर शाम होते ही तालिब सरायं, कंजी, चौधराना, भूरी देवी, ए.बी नगर, जमा मस्जिद, कसाई चौराहा, धवन रोड आदि जगहों पर जोरदार प्रकाश की व्यवस्था की गई है। रविवार को उन्नाव शहर में इसको पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'