देश

national

बांधों से पानी छोड़े जाने पर खतरे के निशान के करीब पहुंचा पर गंगा का जलस्तर बढ़ा

الاثنين، 17 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



उन्नाव। पश्चिम के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बीते दिन शनिवार को भी बैराज बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इससे गंगा ने चेतावनी बिंदु पार कर लिया है। गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान 113 मीटर के करीब पहुंचने वाला है। जलस्तर बढ़ने के कारण पश्चिमी इलाकों के दर्जनों मकान पानी से घिर गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से पानी फैलने लगा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण पश्चिम के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जो शुक्लागंज की ओर तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर दिया था। इसके बाद शाम 6 बजे 112.050 मीटर मापा गया। मध्य रात्रि बारह बजे 112.080 पहुंच गया। शनिवार सुबह आठ बजे 6 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई और गंगा का जलस्तर 112.140 मीटर पहुंच गया। दोपहर बारह बजे 6 सेंटीमीटर बढ़कर 112.200 मीटर पहुंच गया। शाम छह बजे 112.250 मीटर दर्ज किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'