देश

national

उन्नाव घाट में मनाया गया दीपोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमग हुआ घाट

الجمعة، 21 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। गुरुवार की रात को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर दीपोत्सव मनाया गया। इस जल दीपोत्सव में सवा लाख दीप जलाए गये। इस जल दीपावली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, गंगा इकोसिस्टम के प्रति जागरूक करना है। जल शक्ति मंत्री के आवाहन पर उन्नाव में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में जल दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जले सवा लाख दीपकों से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही गंगा में दीपदान किए गए। दीपदान पर गंगा की लहरें दीपक की रोशनी से टिमटिमा उठी। जिससे घाटों पर अलौकिक नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में सीडीओ दिव्यांशु पटेल और कई विधायकों ने भाग लिया। साथ ही मां गंगा की आरती की। मां चंद्रिका देवी घाट पर एक लाख और रौतापुरघाट पर 25 हजार दीये के साथ अन्य 34 गंगा आरती स्थल पर दीप जलाए गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'