देश

national

करवा चौथ पर पतियों का चेहरा देख पत्नियों ने खोला उपवास

الجمعة، 14 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। गुरुवार को करवा चौथ का पर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। रात को चांद निकलते ही महिलाओं ने चांद की पूजा कर अर्ध्य दिया। जिसके बाद पटाखों व आतिशबाजी से पूरा आकाश रंग बिरंगा हो गया। करवा चौथ की तैयारियों नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में काफी दिनों से चल रही है। सुबह से ही बाजारों में करवा के अलावा चूरा गट्टा की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम होते ही सुहागिनें सोलह श्रंगार कर निर्जला व्रत रखते हुये चांद के निकलने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही चांद निकला महिलाओं ने छतों पर चांद की विधि विधान से पूजन किया। महिलाओं ने चांद को अर्ध्य देकर निर्जला व्रत तोड़ा। वहीं बच्चों ने अतिशबाजी का आनंद उठाया। असमान पर रंग बिरंगे पटाखों की रोशनी से आसमान सतरंगी हो गया। वहीं परंपराओं के अनुसार इस दिन शादीशुदा महिलाएं या जिनकी शादी होने वाली हैं वो अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत सुबह सूरज उगने से पहले से लेकर और रात्रि में चंद्रमा निकलने तक रहता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'