देश

national

*पाकिस्तान में बने जाली नोटों का सौदागर आया एटीएस की गिरफ्त में, प्रयागराज में 3 थानों में मुकदमे हैं दर्ज*

الأربعاء، 23 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : पाकिस्तान में छपे जाली नोटों को देश के विभिन्न राज्यों में खपाने वाला 25 हजार का इनामिया दीपक मंडल मंगलवार को यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से एक लाख की जाली मुद्रा मिली है। अधिकारियों के मुताबिक  एंटी टेरर स्क्वाड (एटीएस) की दीपक मंडल पर काफी दिनों से नजर थी। प्रयागराज और उसके आसपास पकड़े गए जाली नोटों के तस्कर ज्यादातर नोट पश्चिम बंगाल के मालदा में रहने वाले दीपक मंडल से लेते थे। दीपक मंडल पाकिस्तान में बने जाले नोटों को खपाने वाली टीम का सदस्य था। इस बार वह खुद शाहगंज थाना क्षेत्र में जाली नोटों की सप्लाई देने आया था। इसी दौरान यूपी एटीएस की टीम ने आरोपी को पकडा। मंडल के पास से पाए गए फर्जी नोटों को बड़ी ही चालाकी से वास्तविक नोटों की तरह दिखाने के लिए वाटर मार्क और आरबीआई की पट्टी लगा दिया जाता था ताकि यह असली लगें। फिर इनको छद्म रूप में प्रयोग किया जाता है। आरोपी पर शाहगंज के अलावा कीडगंज थाने, शिवकुटी थाने और शाहगंज थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। इस पर प्रयागराज पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'