देश

national

गंगा गोमती ट्रेन बीच रास्ते डिब्बों को छोड़ आगे बढ़ी, प्रयागराज में घटी घटना, टला बड़ा हादसा

الثلاثاء، 29 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज : गंगा गोमती एक्सप्रेस में बैठे सैंकड़ों यात्रियों में आज उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन की कपलिंग बीच रास्ते टूट गई और इंजन सिर्फ एक बोगी को लेकर 200 मीटर आगे तक चली गई। यह हादसा #प्रयागराज के #लालगोपालगंज स्टेशन से कुछ पहले रामचौरा स्टेशन के निकट हुआ। न स्टेशन से  अपने निर्धारित समय सुबह 5:45 पर लखनऊ के लिए चली थी।  बीच रास्ते #अटरामपुर रेलवे स्टेशन से #रामचौरा रेलवे स्टेशन के बीच लाई गाँव के सामने ट्रेन की कपलिंग इंजन के ठीक एक डिब्बा पीछे से खुल गई। जिससे ट्रेन सिर्फ एक डिब्बा लेकर आगे बढ़ गई। बाकी के डिब्बे पीछे रह गए। उस समय गाड़ी की स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार थी।  गनीमत रही कि बाकी के डिब्बे अपने आप धीरे धीरे रुक गई। जब यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो लोग सन्न रह गए । फिर इंजन करीब 15 मिनट वापस लौटकर आयी और  जैसे तैसे करीब 40 मिनट बाद बोगी को जोड़ा गया।  ट्रैक बहाल करने के लिए गाड़ी को अस्थायी रूप से  रामचौरा स्टेशन पर खड़ा किया गया।  लगभग एक घंटे बाद ही ट्रेन लखनऊ के लिए चल सकी। ट्रेन में करीब 10 बोगी थी ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'