देश

national

तबादले के बावजूद सरकारी आवास पर दो साल से क़ब्ज़ा

الخميس، 24 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्राथमिक केंद्र के डॉक्टर को सवा पाँच लाख का नोटिस

प्रयागराज। स्थानांतरण के दो साल बाद भी सिद्धार्थनगर में तैनात चिकित्साधिकारी डा. रामचंद्र ने सरकारी आवास खाली नहीं किया है। इसलिए लोक निर्माण विभाग ने उनसे 5.27 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। उन्हें इस धनराशि को जमा कराने के साथ ही जल्द से जल्द आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है। प्रयागराज के अंदावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती के दौरान डा. रामचंद्र को 2013 में बाल चिकित्सालय कालोनी का आवास 375/4 आवंटित किया गया था। 2020 में उनका तबादला सिद्धार्थनगर हो गया था। वह 19 सितंबर 2020 को यहां से कार्यमुक्त भी हो चुके हैं। फिर भी आवास खाली नहीं किया है। उस आवास में डा. रामचंद्र के कई सगे संबंधी रहते हैं। उनके तबादले के बाद इस आवास को मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में तैनात डाक्टर बृजेश यादव को आवंटित कर दिया गया था।जब वह वहां कब्जे लेने पहुंचे तो उनसे विवाद किया गया। आवाज से कब्जा न हटे इसके लिए उन्होंने नए आवंटी के खिलाफ कई शिकायतें भी की। कई झूठे आरोप भी लगाए। डा. रामचंद्र की पत्नी के नाम झूसी में आवास है फिर भी वह सरकारी आवास पर कब्जा जमाए हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने उन्हें आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'