देश

national

घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक उड़ा ले गए चोर

الجمعة، 11 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

बारा। इलाक़े में बाइक चोर गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। शुक्रवार की भोर बादलगंज हाईवे के एक घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरों ने उड़ा दिया। घूरपुर क्षेत्र के बादलगंज गांव निवासी श्री कुमार पुत्र स्व. मोहन एक कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य है। गांव के हाईवे पर इनका घर है। गुरूवार रात दरवाजे पर पल्सर बाइक खड़ी कर घर में सो गए थे। सुबह उठ बाइक गायब देख खलबली मच गई। घर पर लगी सीसीटीवी फुटेज देखी तो शुक्रवार की भोर तीन बजे दो युवक जिसमे एक हेलमेट से सिर ढका था तो दूसरा रूमाल से चेहरा ढका था। दोनो युवक बाइक लेकर फरार हो गए।पिछले माह में चार बाइक तो इस माह की ये दूसरी बाइक की चोरी की घटना है। लगातार बाइक चोरी होने की घटना से लोगो में दहशत है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'