देश

national

आवासीय पट्टे के लिए ग्राम प्रधान पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

الجمعة، 11 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला 

बारा।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने तहसील मुख्यालय बारा में हंगामा किया। हंगामा कर रही महिलाओं ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान अकौरिया ने हम लोगों के परिजनों से आवासीय पट्टा देने के लिए पैसे ले लिए हैं लेकिन आज तक पट्टा नहीं दिया गया। बता दें कि विकासखंड शंकरगढ़ के अंतर्गत अकौरिया ग्राम सभा की दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने तहसील बारा मुख्यालय में हंगामा शुरू किया और उपजिलाधिकारी बारा से इस प्रकरण में लिखित शिकायत की।महिलाओं ने कहा कि वन विभाग की ओर से उनके परिजनों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जायें।हंगामा करने वाली महिला शोभावती ने बताया कि अकौरिया गाँव के पूर्व प्रधान राजकरन द्वारा आदिवासी समुदाय के लोगों से आवासीय पट्टे देने के नाम पर 5-5 हजार रुपये लिए गये थे लेकिन आज तक न पैसा मिला और न ही आवास।विद्यावती ने बताया कि वन विभाग की जमीन को ही स्वीकृत पट्टे की जमीन बताकर पूर्व प्रधान ने 40 आदिवासी समुदाय के लोगों को बसा दिया।जब वन विभाग को जानकारी हुई तो सभी पर सरकारी जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसको लेकर महिलाओं द्वारा मुकदमा वापस लेने की गुहार लगायी गयी और पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराने की माँग की।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'