देश

national

सेंट जोसेफ कॉलेज में ‘स्पोर्ट्स डे’ का हुआ आयोजन, मार्च पास्ट व एथलेटिक प्रदर्शनों ने मन मोहा

السبت، 12 نوفمبر 2022

/ by Today Warta





प्रयागराज : सेंट जोसेफ कॉलेज में आज शनिवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपने एथलेटिक कौशल का बेजोड़ प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रिंसिपल, उप-प्राचार्य और मुख्य अतिथि ने वार्षिक एथलेटिक मीट और पी.टी. प्रदर्शन 2022 के शुरू होने की घोषणा की। कॉलेज कैबिनेट, एथलेटिक्स दस्ते, विभिन्न संघों के अध्यक्षों, एन.सी.सी. के नेतृत्व में मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम  का आग़ाज़ हुआ। वहीं जूनियर सेक्शन के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बच्चों की 100 मीटर की दौड़ का भी आयोजन हुआ। आयोजन में शारीरिक फिटनेस के महत्व पर ज़ोर दिया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'