देश

national

देश भक्त नायब सूबेदार जुगल किशोर शुक्ल स्मृति द्वार का होगा शीघ्र निर्माण : संगम लाल गुप्ता

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




रावेंद्र शुक्ला

मीडिया बेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल की मांग पर सांसद प्रतापगढ़ ने किया ऐलान

प्रतापगढ़। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बीर शहीदों, स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रणबांकुरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों समेत देश की रक्षा करने वाले हमारे देश के फौजियों को नमन कर उनका सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का परम कर्तव्य है। सरकार सदैव उनकी स्मृतियों को सहेजने, संजोने एवं उन्हें सम्मान देने का काम करती रही है। उक्त बातें मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कुल भूषण शुक्ल एडवोकेट के पैतृक गांव तारापुर बाजार में जन चौपाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जनपद प्रतापगढ़ के लोकप्रिय सांसद संगम लाल गुप्ता ने उपस्थित जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के बिकास एवं खुशहाली के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है जिससे अंतिम पंक्ति में बैठे ब्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके। मुख्यमंत्री जी के गड्ढामुक्त अभियान का असर दिखने लगा है सड़कों का मरम्मतीकरण प्रगति पर है। किसान भाइयों-बहनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। कृषि को उन्नतिशील बनाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि, उद्यान, सिंचाई समेत कई बिभागों में बड़े पैमाने पर अनुदान की सुविधा दी गई है। प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश में 10000 कृषक उत्पादक संगठन बनाने का लक्ष्य रखा है, जो सरकार और किसानों के मध्य सेतु की भूमिका में होंगें। इन कृषक उत्पादक संगठनों में किसान ही शेयरधारक होंगें जो संगठित होकर अपने लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर खेतीबाड़ी में उनका समुचित लाभ उठा सकेंगें। जन चौपाल का संचालन कर रहे एमडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल की मांग पर उन्होंने तारापुर - कोटवा शुकुलपुर चौराहे पर नायब सूबेदार जुगल किशोर शुक्ल स्मृति द्वार का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस दौरान मौजूद  जन समूह को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर किसी की कोई भी समस्या हो या कोई मांग हो तो हमें सीधे लिखित रूप से अवगत कराएँ हम सीधे मिलते हैं और कभी भी हमारे पास मां प्रतापवासिनी शीतलता धाम मंदिर कटरा मेदनीगंज आ सकते हैं। जन चौपाल में एमडब्ल्यूए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने जनहित में किए जा रहे कार्यो के लिए सांसद जी को लेखनी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके जिला पंचायत सदस्य जगत सरोज, प्रधान तारापुर बिमलेश सिंह, प्रधान रंगोली दिनेश सिंह, प्रधान कोटवा शुकुलपुर देवनाथ पांडेय, पूर्व फौजी रईश अहमद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता शिव नारायण शुक्ल, डॉ छोटे लाल शुक्ल, युवा नेता चंद्र मणि शुक्ल, धर्मादेबी बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुल दीपक शुक्ल, सीईओ ऋषि तिवारी, सुम्मारी सरोज, मुकेश मिश्र, बीडीसी सुनील माली, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय, पीआरओ अरविंद बैश्य, संतोष सिंह, सदाशिव ओझा, जयंत्री प्रसाद ओझा, शंकर लाल बर्मा, जीतलाल यादव, नवीन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'