देश

national

भ्रष्टाचार का अड्डा बना सरकारी अस्पताल गलत तरीके से प्रसव कराने पर बच्चे की मौत

الثلاثاء، 8 نوفمبر 2022

/ by Today Warta


       राकेश केसरी

कौशाम्बी योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नर्स पलीता लगा रहे है लेकिन उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के प्रयास नहीं कर रहे हैं जिससे आम जनमानस पीड़ित है इसी तरह का एक मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा में देखने को मिला है जहां प्रसव पीड़िता से 15 हजार रुपए की डिमांड नर्सों ने की जब प्रसव पीड़िता के परिजनों ने नर्सों की डिमांड पूरी करने से इंकार कर दिया तो नर्स जल्लाद बन गई और जबरदस्ती गलत तरीके से महिला का प्रसव करा दिया है जिससे नवजात शिशु की मौत हो गई मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कर कार्यवाही की मांग की है लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी नर्स पर कार्रवाई नहीं हो सकी है

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक ड्यूटी से गायब रहते हैं और सरकारी चिकित्सक निजी नर्सिग होम के संचालन में मस्त रहते हैं पूरी चिकित्सा व्यवस्था नर्सों के सहारे चलती है जिससे नर्स बेलगाम हो गई है लेकिन उसके बाद भी ना तो चिकित्सकों की ड्यूटी नियमों के अनुसार सीएमओ करा पा रहे हैं और ना ही नर्स के अत्याचार अवैध वसूली पर रोक लगा पा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग में सब कुछ मनमानी तानाशाही पूर्वक चल रहा है इसी तानाशाही के चलते एक बार फिर नवजात शिशु की मौत हो गई है 

सीएमओ को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक रेखा देवी पत्नी संगम लाल निवासी रामपुर खंडेवरा बिकास खण्ड नेवादा ने गर्भ के दौरान दो बार अल्ट्रासाउंड की जांच कराई दोनों बार उसका अल्ट्रासाउंड नॉर्मल बताया गया प्रसव पीड़ा होने पर पीड़िता को 26 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा एंबुलेंस में लाया गया है सरकारी अस्पताल लाने के बाद महिला को भर्ती करने के बाद स्टाफ नर्स द्वारा 15 हजार रुपए की डिमांड की गई ड्यूटी में तैनात नर्स ने महिला के परिजनों से कहा कि 15 हजार रुपए मिलने के बाद सब कुछ सामान्य तरीके से करवा देंगे लेकिन महिला के परिजनों ने अपनी गरीबी लाचारी का हवाला देते हुए नर्स को पैसा देने से इनकार कर दिया प्रसव के दौरान पीड़िता के परिजनों से रकम न मिलने पर सरकारी अस्पताल की नर्स जल्लाद बन गई और पीड़ित महिला के साथ अत्याचार अमानवीय व्यवहार करने लगी महिला का जबरजस्ती बलपूर्वक पेट दबा दबा कर उसका प्रसव कराया है इस दौरान महिला को असहनीय दर्द झेलना पड़ा नर्स के अमानवीय व्यवहार के चलते प्रसव के दौरान बच्चा की मौत हो गयी बच्चा खत्म होने के बाद महिला की सास से जबरदस्ती रेफर कागजात पर हस्ताक्षर कराया गया बच्चे की मौत के बाद रेफर कागजात में हस्ताक्षर कराए जाने पर महिला के पति ने विरोध किया पति के विरोध करने के बाद उससे झगड़ा लड़ाई नर्स करने लगी जिससे पूरे अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान अवैध वसूली का यह पहला मामला नहीं है प्रतिदिन अवैध वसूली के कारनामे जन-जन की जुबान में होते हैं और सरकारी अस्पताल की नर्स दबंग बन जाती हैं लेकिन उसके बाद भी प्रसव के दौरान अवैध वसूली के इस खेल पर स्वास्थ्य महात्मा के जिम्मेदार रोक लगाते नहीं दिख रहे हैं आखिर उनकी मंशा क्या है क्यों मरीजों के साथ नर्स और डॉक्टर अवैध वसूली कर रहे हैं यह तमाम सवाल योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर रही है

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'