प्रयागराज : डेंगू से स्कूली छात्र-छात्राओं की मौतों के बाद आख़िरकार माध्यमिक शिक्षा विभाग जाग गया है। विभाग ने सभी विद्यालयों को पूरी बांह की शर्त और फ़ुल पैंट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस सम्बंध में प्रदेश के सारे 75 ज़िलों के डीआईओएस को भेजे पत्र में निर्देश को कड़ाई से पालन करने का कहा गया है।प्रदेश के शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है की डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए विद्यालयों में पानी की टंकी की भी नियमित सफ़ाई की जाए। इसके साथ ही बच्चों को रोगों के बारे में ज़रूरी जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए। स्कूलों में फ़ॉगिंग और एंटी लर्वा छिड़काव को भी अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही परिसर और आसपास पानी का जमाव पर भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Today Warta