देश

national

मरीजों से सीएचसी में हो रहा दुर्व्यवहार

الجمعة، 18 نوفمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। सिराथू कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसा क्यों किया जा रहा है,इसको लेकर भी तमाम तरह की चचार्एं हैं। कभी वसूली की बात सामने आती है तो कभी मरीजों को अस्पताल से बाहर दूसरे निजी नर्सिगहोम में भेज देने जैसी चर्चा रहती है। सिराथू सीएचसी में इलाज कराने से अब मरीज कतराने लगे हैं। मरीजों से अभद्रता होने के कारण लोग यहां आने में संकोच कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा जानबूझ कर किया जाता है। सबसे ज्यादा मरीजों को नर्से परेशान करती हैं। प्रसव के दौरान यह स्थिति बद से बदतर हो जाती है। कई बार मारपीट की नौबत बन चुकी है। इसके पहले भी इस अस्पताल में कई मर्तबा हंगामा हो चुका है। इससे अस्पताल के जिम्मेदारों पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। वसूली का आरोप लगता रहा है। वहीं निजी नर्सिगहोमों में भी अस्पताल भेजने का आरोप लग रहा है। इस बाबत जब मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह शिकायत संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 




Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'