देश

national

खाद्य सुरक्षा विभाग में कर्मचारियों की कमी से नही होती कार्रवाही

الثلاثاء، 8 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

मिलावटी तेल के सेवन का सीधा असर लीवर पर 

जिलें में खुलेआम चल रहा सरसों के तेल में मिलावट का खेल

कौशाम्बी। एकदम गाढ़ा, पीला रंग, सरसों की खुशबू और तीखा झार। बिल्कुल असली की तरह लगने वाले के तेल में मिलावट का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। जिले में रासायनिक तरीकों से तैयार किए जा रहे नकली सरसों के तेल का कारोबार हो रहा है। इंसानी सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ पर न तो प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और न जिम्मेदार विभाग ही छापेमारी कर रहा है। बाजार में इन दिनों 170 रुपये से लेकर 190 रुपये किलो तक में सरसों का तेल बेचा जा रहा है। लोग मिलावटी तेल की बिक्री की शिकायत भी करते हैं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होती है। जानकारो का कहना है कि सरसों का नकली तेल बनाने के लिए मिलावटखोर राइसब्राउन आॅयल का उपयोग करतें है। मिलावटखोर इन तेलों में रंग, खुशबू और मिर्च का अर्क भी मिलाते हैं, ताकि लोग असली और नकली सरसों के तेल में कम से कम देखकर भेद न कर पाएं। यह नकली सरसों का तेल बड़ी आसानी से 100 से 120 रुपये की लागत में बनकर तैयार हो जाता है। बिना लैब टेस्टिंग के नकली सरसों के तेल की पहचान कर पाना असंभव है। हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारी राइसब्राउन को एक प्रकार की खाद्य सामग्री ही मानते हैं। उनकी नजर में राइसब्राउन का उपयोग खाद्य तेल के तौर पर किया जाता है। जिले में फूड सैंपलिंग के लिए खाद्य विभाग महकमा ही बीमार है। मानक के मुताबिक जिले में तीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एक पदाभिहित अधिकारी, एक वाहन चालक, एक लिपिक, एक कंप्यूटर आॅपरेटर के पद हैं। लेकिन यहां पर सिर्फ एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी और एक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ही हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि विभाग के पास न तो पर्याप्त उपकरण हैं और न कोई वाहन। निजी मोटर साइकिलों से सैंपैलिंग के लिए जाना न तो सुविधाजनक है और न ही सुरक्षित। जिला अस्पताल के डॉ0 विवेक केशरवानी कहते हैं कि मिलावटी तेल के सेवन का सीधा असर लीवर पर पड़ता है। लीवर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। वह कहते हैं कि रसायन युक्त तेल लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए। तो इससे स्वशन तंत्र भी प्रभावित होता है। समय के साथ इसके घातक परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'