देश

national

अचानक से लापता हो गया पुत्र

الخميس، 3 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर निवासी हरिराम ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठायी है। पीडि़त ने बताया कि बेटा देवेंद्र उम्र 22 वर्ष जो मजदूरी करने के लिए चेन्नई मद्रास में रहता है 27 अक्टूबर को शाम को 7 बजे फोन आता है कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। मैंने तुरंत इसी मोबाइल पर फोन किया कोई जवाब नहीं आया तभी से मेरा पुत्र गायब है। घर पर सभी चिंता कर रहे हे मन में बुरे ख्याल आ रहे है। मन में ऐसा भी लग रहा है कि मेरा बेटा संकट में है जिस अनजान व्यक्ति का फोन आया था वह आप फोन नहीं उठा रहा है। देवेंद्र के पिता ने बताया कि वह काफी कमजोर व्यक्ति है और चेन्नई जाने की स्थिति में नहीं है अत: मेरेपुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी जाए और उसके लिए खोजा जाए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'