देश

national

जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम आई छात्रा को किया गया सम्मानित

الثلاثاء، 15 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कटैया की छात्रा का मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन 

कौशाम्बी। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा का सम्मान कार्यक्रम किया गया। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश ने ग्राम प्रधान, अभिभावक व समस्त बच्चों को बताया कि जनपद स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया से प्राथमिक स्तर मे बालिका वर्ग में अशविता देवी 200 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल हासिल किया। अशविता अब जनपद  की तरफ से मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। मंगलवार को जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्रा और उनके अभिभावक को माला पहनाकर स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा प्रोत्साहन के रूप में नगद धनराशि दी गई,उपरोक्त विजेता छात्रा को मेडल,प्रशस्ति पत्र,ट्रॉफी,कॉपी,पेन,प्रमाण पत्र, सामान्य ज्ञान की किताब, थाली आदि दिया गया। छात्रा के मंडल स्तर पर चयन होने पर खंड-शिक्षा अधिकारी नेवादा, ग्राम प्रधान, विद्यालय स्टाफ,समस्त अभिभावकों को बहुत ही खुशी हुई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फरीद अहमद, अफगान अहमद,सत्य प्रकाश,जय प्रकाश पाण्डेय,श्रीमती रीता देवी,मोहम्मद अजमल खान, श्रीमती इशरत फातमा,अभिभावक,रसोईया आदि उपस्थित रहे। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'