राकेश केशरी
अधिकारियों ने पुल में तोड़फोड़ की बात करके सरकार की कानून व्यवस्था पर भी खड़ा किया सवाल
गुनाहों पर पर्दा डाल रहे राज्य सेतु निर्माण निगम के अधिकारी
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने दुर्गा भाभी सेतु का किया निरीक्षण
कौशाम्बी। सिराथू से सपा विधायक डॉ0 पल्लवी पटेल ने शहजादपुर में गँगा नदी पर नवनिर्मित क्षतिग्रस्त क्रांतिकारी दुर्गा भाभी सेतु का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 9 माह पहले 300 करोड़ की लागत से शहजादपुर में गँगा नदी पर नवनिर्मित क्रांतिकारी दुर्गा भाभी सेतु में सड़क धंस गई और कई जगहों पर दरार भी आ गई,मीडिया में पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने की खबर को संज्ञान में लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित कई लोगो ने ट्वीट किया है,वही यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर डीएम सुजीत कुमार ने पुल पर आवागमन के लिए दो दिनों के लिए रोक लगा दी है। शनिवार को सपा एमएलए पल्लवी पटेल सैकडो कार्यकतार्ओं के साथ पुल का निरीक्षण करने पहुची,और पुल के हालत देखने के बाद जनता के पैसो का दुरूप्रयोग किये जाने का सरकार पर आरोप लगाया।
दुर्गा भाभी सेतु पर 20 व 21 नवम्बर को यातायात रहेगा प्रतिबन्धित
करेती-सिराथू मार्ग पर गंगा नदी पर एक्स्ट्रा डोज्ड सेतु जनपद प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी को जोड़ता है, कौशाम्बी की ओर सेतु का भाग थाना कोखराज के अन्तर्गत एवं प्रतापगढ़ की ओर थाना मानिकपुर के अन्तर्गत आता है। 14 नवम्बर की रात्रि में कुछ शरारती तत्वों द्वारा सेतु के क्रैश बैरियर को तोड़कर सरिया निकालने का प्रयास किया गया, जिससे क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया है और सेतु पर ओवरलोड भारी आवागमन की वजह से सेतु के एप्रोच स्लैब के भाग में लगभग 2 मीटर लम्बाई में मिट्टी दब जाने के कारण सड़क बैठ गयी है। सेतु के कै्रश बैरियर एवं सड़क को पूर्णतया ठीक करने के लिए 20 व 21 नवम्बर 2022 को यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगा।


Today Warta