देश

national

ग्वालियर में दो बदमाशों ने कार से लूटे 1 करोड़ 20 लाख

الثلاثاء، 22 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



ग्वालियर। ग्वालियर में जयेंद्रगंज इलाके में दो बदमाशों ने हथियारों की दम पर दिन दहाड़े एक निजी कंपनी की कैशवेन को लूट लिया और 1 करोड़ 20 लाख रुपए लूटने में सफल हो गए। निजी कंपनी व्यापारियों से कैश लेकर उसे बैंक में जमा कराती है। दीनदयाल नगर में रहने वाले मेहताब सिंह गुर्जर मालनपुर के पूर्व सरपंच रहे हैं। वर्तमान में मंडी अध्यक्ष हैं और हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उनकी पैकेजिंग मटेरियल कंपनी है। जिसमें बालकिशन साहू पार्टनर हैं इनकी कंपनी में काम करने वाला मुनीम सुनील शर्मा सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे मेहताब के घर पहुंचे। यहां से इन्होंने 1.50 करोड़ रुपए लिया। बैंक आफ बड़ौदा की जयेंद्रगंज स्थित ब्रांच में यह रुपया जमा करना था सुनील ड्राइवर प्रमोद गुर्जर के साथ वर्ना कार से बैंक के लिए रवाना हुआ। यह लोग छप्परवाला पुल होते हुए जिंसी नाला रोड से राजीव प्लाजा की पार्किंग वाले रास्ते पर मुड़े। यहां करीब 150 मीटर ही आगे चले होगें, एक नकाबपोश बदमाश कार के सामने आ गया। जैसे ही कार रोकी तो वह कार के कांच पर हाथ मारकर कांच खुलवाया और उसने कट्टा तान दिया। तब तक उसका साथी पीछे से आ गया। उसने डिक्की खोलने के लिए कहा। गोली मारने की धमकी देकर डिक्की खुलवाई और पीछे आया बदमाश रुपयों से भरा कार्टन लेकर भाग गया। ड्राइवर और मुनीम लूट होने के बाद सीधे बैंक पहुंचे, यहां एक कर्मचारी का मोबाइल मांगकर मेहताब सिंह को फोन किया। मेहताब सिंह ने पुलिस को सूचना दी। लुटेरे 1.50 करोड़ रुपए में से 1.20 करोड़ रुपए ले गए, क्योंकि 30 लाख रुपए इन लोगों ने पिठ्ठू बैग में अपने पास रख लिए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए हैं।

तो पहले की गई है रेकी

जिस तरह से घटनाक्रम हुआ है उससे लगता है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के पहले रेकी की है। साथ ही उन्हें मालुम था कि वेन में अच्छी खासी रकम है। एक बदमाश पहले से ही गली में मुंह बांध कर खड़ा हो गया। उसने कार को रोका और शीशा खुलवाकर कट्टा तान दिया और कार की डिक्की खोलने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे बदमाश ने डिक्की में से नोटों से भरा कर्टन निकाला और गली में घुस गया। इसके बाद कट्टा तानने वाला बदमाश भी गली में घुसकर फरार हो गया। जयेंद्रगंज क्षेत्र में 1.20 करोड़ रुपए की लूट का मामला सामने आया है। इस मामले में फुटेज मिले हैं, बदमाशों के भागने के रूट के साथ हाइवे पर टोल प्लाजा पर भी चेकिंग लगाई गई है। शहर के अंदर भी टीमें लगाई हैं।

डी.श्रीनिवास वर्मा, एडीजी, ग्वालियर जोन

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'