देश

national

अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौंत

السبت، 26 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मढ़ी पुलिया के पास कोरांव मजरा सोधिया निवासी भैयालाल पुत्र लल्लू सरोज अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे,तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए भैया लाल सरोज के साइकिल में टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जोरदार थी,कि साइकिल सवार तड़फड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा,आसपास रहे लोगों ने साइकिल सवार को उठाया और उसके घर में सूचना दी,परिवार वालों ने रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तब तक भैयालाल की मृत्यु हो चुकी थी। भैयालाल के पिता लल्लू सरोज ने  थाने में सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। साइकिल सवार के पिता ने अज्ञात मोटरसाइकिल के विरुद्ध थाने में लिखित तहरीर दी, जबकि कौशाम्बी थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल के विरुद्ध मुकदमा लिख कर छानबीन में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'