देश

national

एक्शन में बारा पुलिस, बिना हेलमेट, तीन सवारी व नम्बर प्लेट पर भी हुआ चालान

السبت، 12 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा 

बारा। यातायात माह एक नवम्बर से ही शुरू हो गया है।इसे लेकर बारा पुलिस एक्शन में आ गई।बिना हेलमेट दौड़ रहे बाइक सवारों पर शिकंजा कसा गया, चेतावनी देते हुए चालान भी काटा गया और जागरूकता पैदा की गई। बता दें कि बारा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में बारा पुलिस ने बिना हेलमेट पहने, बाइक पर तीन सवारियों व खराब  नम्बर प्लेट लगे वाहनों का भी चालान किया गया और यातायात  नियमों के बारे में जानकारी भी दी गई। थाना क्षेत्र के उमापुर टोलप्लाज़ा के समीप थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, सह प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सचान,उपनिरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने अपने हमराहियों के साथ वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। कानों में लीड लगाकर चलने वालों व बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि आप लोगों की प्रेरणा एवं सतर्कता से ही हादसे रुकेंगे और दूसरों को प्रेरणा भी मिलेगी। कार चालकों को भी सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाने का पाठ पढ़ाया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'