प्रयागराज । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को प्रयागराज पहुंचीं उन्होंने शहर के ज्वाला देवी इंटर कालेज में विद्या भारती की ओर से अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में देश भर से करीब 300 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिताएं भी हुई। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान का अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव प्रयागराज में कल कल 11 नवंबर से शुरू हुआ था। शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया था। शहर के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में तीन दिवसीय आयोजन हो रहा है। विद्या भारतीय की ओर से अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का समापन 13 नवंबर को होगा। महोत्सव में समस्त प्रदेशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। डा रामेंद्र सिंह ने बताया कि पत्र-वाचन प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से लेकर संकुल, विभाग, प्रांत एवं क्षेत्रीय स्तर तक आयोजित होती हैं। क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभागिता करते हैं।

Today Warta