राकेश केसरी
कौशाम्बी अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ बेंगलुरू स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को किया।रविवार को किया इसका समापन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी के संबोधन के पश्चात हुआ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अष्टम राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु-कर्नाटक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कौशांबी जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा जोर शोर से उठाया।अखिल भारतीय अधिवेशन में पूरे भारत देश के सभी प्रांतों से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षक एमएलसी चुनने हेतु मतदाता बनाने की मांग भी की गई।अधिवेशन में सातवें वेतन आयोग की विभिन्न विसंगतियों को दूर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।इस अधिवेशन में जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी सहित मायापति त्रिपाठी,अश्वनी कुमार,भूपेंद्र कुमार सिंह,मिथिलेश गुप्ता,दीपक सिंह ने प्रतिभाग किया।

Today Warta