देश

national

स्कूल छात्रों को स्कूल के अंदर नहीं घुसने दे रही दबंग शिक्षिका

الاثنين، 21 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

पाली/ललितपुर। जनपद की पाली तहसील अंतर्गत ग्राम डोंगरा कला का एक मामला सामने आया है। जिसमें स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा हुआ है और स्कूली छात्र विद्यालय परिसर के बाहर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल के बाहर खड़े छात्रों से जब बात की गई तो छात्रों ने बताया कि स्कूल की दबंग शिक्षिका तीन दिनों से स्कूल के अंदर नहीं घुसने दे रही है। जो छात्र स्कूल के अंदर घुसता है या घुसने की कोशिश करता हैं तो शिक्षिका द्वारा डंडों से पीटकर अशब्द बोलकर स्कूल परिसर बाहर निकाल दिया जाता है। तो वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल के अंदर सिर्फ छात्राओं को ही पढ़ाया जाता है। छात्रों को स्कूल के बाहर कर दिया जाता है। जब विद्यालय परिसर के बाहर खड़े छात्रों से कहा गया कि आप लोगों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से नहीं की। तो बच्चों ने कहा कि प्रधान जी के घर जा रहे हैं प्रधान को दबंग शिक्षिका की शिकायत करेंगे।

जब इस समस्या को लेकर संवाददाता ने डोंगरा कला प्रधान दशरथ राय से बात की। तो उन्होंने बताया कि हमारे लिए अभी तक किसी छात्र ने इस समस्या से अवगत नहीं कराया है।‌ अगर ऐसी कोई बात है तो हम स्कूली बच्चों के साथ हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'