देश

national

नए यमुना ब्रिज पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर घायल

الأربعاء، 16 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




प्रयागराज : नए यमुना पुल  बुधवार को एक यात्री टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक वह नैनी से शहर की ओर आ रहा था उसी दौरान पुल के ऊपर तेज रफ्तार की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पलट गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौक़े पर पुलिस के सिपाही भी आ गए। उन्होंने मिलकर पलटे हुए टेम्पो को सीधा कर घायल निकाला। फिर उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजवाया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'