देश

national

अमझरा घाटी हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन

الاثنين، 7 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में स्थित एक विद्यालय प्रबंधक द्वारा अमझरा घाटी हनुमान के मन्दिर पर श्रीसिंह वाहिनी संकीर्तन मंडली द्वारा भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सुन्दर काण्ड का बड़े ही विधी विधान से पूजन किया पूजन के उपरान्त मंडली द्वारा ईश्वर का आहवान के साथ सुन्दर काण्ड पाठ का शुभारम्भ किया। सुन्दर काण्ड पाठ के आयोजन में श्रद्धालुओं ने अमझरा घाटी के हनुमान मंदिर पर पहुंच कर धर्म लाभ लिया सिंह वाहिनी संकीर्तन मंडली द्वारा व महिलाओं द्वारा भव्य धार्मिक भजन कीर्तन किये गये। इसके बाद श्रद्धालुओ को सुन्दर काण्ड का प्रसाद वितरण किया गया। फिर वही अमझरा घाटी हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं को दाल वाटी का प्रसाद खिलाया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रीसिंह वाहिनी संकीर्तन मंडली के गोकुल प्रसाद यादव, देवेन्द्र यादव, ढोलक वादक गजराज सिंह के अलावा प्रबंधक ध्यान सिंह यादव, राज यादव, विशम्बर सिंह यादव, महेश शर्मा, पार्षद रामबाबू यादव, विनीत यादव, चिपले झां, पवन सर, श्रीराम नामदेव, जाहर सिंह यादव, भागीरथ राजपूत, श्रीराम, रवि यादव बाबू, भूपेश यादव, ब्रजेन्द्र यादव, कृष्णा यादव, देवेन्द्र राय आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'