देश

national

जिला प्रशासन बेपरवाह: अवैध कब्जे से नहीं मुक्त हो रहे तालाब

السبت، 12 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। शासन के निर्देश के बाद भी दोआबा के तालाबी रकबे अवैध कब्जों से अवमुक्त नहीं हो रहे हैं,जबकि नगर पंचायत क्षेत्र के लोग व ग्रामीणों ने कई बार तालाबी रकबों को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए आवाज भी उठाई थी। उनकी आवाज अफसरों तक तो पहुंची लेकिन आश्वासन की घुट्टी पिलाकर उन्हें वापस कर दिया गया। नतीजा यह निकला कि आज भी कई तालाबी रकबे अतिक्रमण की जद में हैं। तालाबी रकबे अवैध कब्जे से मुक्त कराकर कराकर उसकी खुदाई कराई जाए। जिससे जल संचय हो और भू जल स्तर बढ़े। ऐसी शासन की मंशा है लेकिन भूमाफियाओं ने जिम्मेदारों से ऐसी साठगांठ कर ली है कि वे तालाबी रकबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए संजीदा नहीं हैं। सिराथू तहसील क्षेत्र के कई तालाबी रकबे अवैध कब्जे में हैं। रूपनारायणपुर गोरियों में एक तालाबी रकबे पर कई वर्षो से खेती की जा रही है। ग्रामीणो की मानें तो प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ  नोटिस पर ही सिमट गई है। जिम्मेदारों की शिथिलता के चलते तालाबी रकबे अवैध कब्जे से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही शासन की मंशा पर पानी फि रता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'