देश

national

डिप्टी सीएम ने महापुरुषों की मूर्तियों पर किया माल्यार्पण

الأربعاء، 16 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी पहुंचे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद है ,डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर मा शीतला अतिथि गृह सिराथू के सामने स्थित हेलीपैड पर उतरा,वहा से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मां शीतला अतिथि गृह पहुंचे जहा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया,डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अतिथि गृह परिसर में लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। डिप्टी सीएम ने पहले कार्यकर्ताओं के साथ उसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।डिप्टी सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगरीय चुनाव के लिए जुट जाने को कहा,उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए।विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हेए कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगो को मिले ,किसी भी विभाग से शिकायत न मिले,अन्यथा कड़ी कार्यवाई की जायेगी। डिप्टी सीएम इसके बाद अपने मीडिया प्रभारी भोले शंकर कुशवाहा के घर पश्चिम शरीरा के गढ़ी गांव जायेंगे,जहा वह उनके पिता के निधन के पश्चात आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'