देश

national

सुयश तिवारी ने कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता

الخميس، 10 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

बारा प्रयागरा। बारा तहसील क्षेत्र के विकासखंड जसरा स्थित ग्राम सभा पाण्डर निवासी सुयश तिवारी(17वर्ष)पुत्र सतीश तिवारी ने मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ साथ  क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि, सुयश तिवारी के बाबा श्री बनारसीलाल तिवारी क्षेत्राधिकारी के पद से अवकाश प्राप्त हो गये हैं। सुयश के अनुसार उन्हीं की प्रेरणा और आशीर्वाद से आज उन्हें सफलता प्राप्त हुई है।वर्तमान में सुयश ईश्वर दीन इंटरमीडिएट कालेज जसरा में बारहवीं कक्षा के छात्र हैं।उन्होंने केसर विद्यापीठ इंटर कालेज प्रयागराज में कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किये गए। सुयश तिवारी का अपने गाँव पांडर पहुँचने पर ग्रामवासियों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और उपस्थित लोगों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'