देश

national

कई गाँवों को जोड़ने वाले अंडरपास पुल पर रेल-विभाग की नजर टेढ़ी

الاثنين، 14 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा 

बारा तहसील के शंकरगढ़ विकासखंड क्षेत्र के लोहगरा रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दक्षिण दिशा में एक अंडरपास रेलवे पुल का निर्माण रेल विभाग द्वारा करवाया गया था। उसका कारण यह था कि लोहगरा गाँव, चन्द्रा, पूरे वैश्य,ललई,ओसा,सोनवर्षा, जारी बाजार तक के लोगों को दोपहिया, ट्रैक्टर ट्राली, या कार आदि से आवागमन करने का और कोई दूसरा मार्ग नहीं था।रेल-मार्ग को पार करने के लिए अब तक उपरिगामी पुल भी नहीं बना है। अब उसी मार्ग पर रेल विभाग पिलर लगाने जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि पिलर लग गया तो रेलवे पुल के नीचे से ट्रैक्टर,स्कूल बस,फायरब्रिगेड की गाड़ी,एम्बुलेंस आदि का आना जाना बाधित हो जायेगा। जिससे क्षेत्र में आग की घटनाओं पर,किसी महिला के प्रसव के लिए आदि समस्याओं का निराकरण मुश्किल हो जायेगा।ग्रामीणों ने सरकार से माँग किया है कि तत्काल प्रभाव से इस पिलर लगाने के कार्य को बंद करवाएं ताकि आवागमन में सुगमता बनी रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'