देश

national

कटाये घाट मेले के सुचारू संचालन हेतु निगमायुक्त ने दो शिफ्ट में स्थापित किया कंट्रोल रूम

الأربعاء، 9 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी ।नगर पालिक निगम कटनी द्वारा श्री बजरंग कटाये घाट मेले का आयोजन 09 नवंबर से 13 नवंबर तक किया जा रहा है। निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा मेला संचालन एवं मेला आयोजन से संबंधित गतिविधियों एवं मेला से संबंधित प्राप्त शिकायतों व सुझाव पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु मेला प्रांगण में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाकर दो शिफ्ट में प्रातः 8 बजे से अपराह्न 02 बजे तक तथा अपरान्ह दो बजे से रात्रि 8 बजे तक निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेला प्रांगण की देखरेख एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्यपालन यंत्री ,उद्यान सुरम्य प्रभारी को चौकीदारों की ड्यूटी लगाकर मेला अधिकारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'