देश

national

वर्षो से कोटेदार के दर्शन को तरसते राशन कार्डधारक

الأربعاء، 23 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




संजय धर द्विवेदी

मां के बाद बेटे के नाम कोटा, कन्हैया लाल गुड्डू बना डमी कोटेदार

लालापुर प्रयागराज एडीए कालोनी, नैनी, प्रयागराज। पुराने राजशाही की ही तरह देश में कोटेदार की व्यवस्था बनी हुई है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रयागराज के नैनी स्थित एडीए कालोनी के एक कोटेदार कविता सिन्हा के बाद उसी के बेटे अभिषेक सिन्हा के नाम कोटा ट्रांसफर होना है। कविता सिन्हा के खिलाफ अनेकों शिकायतों की तरह ही अभिषेक सिन्हा के विरुद्ध भी तमाम शिकायतों के बावजूद इसके पिता हरीश सिन्हा की ऊँची पकड़ के चलते सप्लाई इंस्पेक्टर व जिला आपूर्ति अधिकारी अभिषेक सिन्हा के आगे नतमस्तक नजर आते हैं। 

    जानकारी के अनुसार कुछ राशन कार्ड धारकों द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत में बताया गया है कि अपनी मां कविता सिन्हा की तरह ही अभिषेक सिन्हा भी आज तक कभी  कोटे की दुकान पर नही आया लेकिन कभी कभार उसके रसूखदार पिता हरीश सिन्हा का नौकर कन्हैया लाल गुड्डू ही डमी कोटेदार बनकर दुकान के बजाय अपने घर में अंगूठा लगवाता है। क्षेत्र के कई राशन कार्ड धारकों को विगत 12 महीने से राशन व खाद्यान्न नही मिला है। तमाम महिलाएं व लड़कियाँ इस डमी के गलत हरकतों से  उसके घर में अंगूठा लगाने नही जाती हैं जिससे 3 महीने बाद उनके राशन कार्ड निरस्त करा देता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'