देश

national

परेड मैदान में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल, 3 गिरफ्तार

الجمعة، 18 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




प्रयागराज: परेड मैदान  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान भाग रहे एक अन्य साथी को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। तीनों ने चार दिन पहले मोबाइल लूटने का विरोध करने पर साइकल से जा रहे एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। शुक्रवार सुबह कीडगंज थाना प्रभारी राममूर्ति यादव को जानकारी मिली कि कुछ बदमाश परेड मैदान में मौजूद हैं। उन्होंने अतरसुइया पुलिस की सहायता से बताए गए स्थान पर जैसे ही घेराबंदी की तो वहां  मौजूद बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक से भागने लगे।  पुलिस ने भी  फायरिंग की तो राज उर्फ रोमियो निवासी संजय नगर अल्लापुर और रजत पासी निवासी बाराडीह हासिमपुर के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इनके भाग रहे साथी प्रकाश पासी निवासी गणेश नगर कैंट को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'