देश

national

الخميس، 10 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लेटलतीफी पर निर्माण एजेन्यिों से कड़ी नाराजगी व्यक्त

हर घर जल, हर घर नल योजनान्तर्गत विद्युत कनेक्शन देने में भी तेजी लाये विभाग

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 15 निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन (हर घर जल, हर घर नल) योजनान्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण एजेन्सियों द्वारा लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पेयजल परियोजनाओं के निर्माण में यदि अनावश्यक देरी करने पर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक एवं मशीनरी बढ़ाकर योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि योजनाओं में कनेक्शन देने का कार्य तेजी के साथ करायें साथ ही जल निगम एवं टीम लीडर पी एम.सी. को अवशेष एन.ओ.सी. शीघ्र प्राप्त करें। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिये कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करायें, साथ ही कार्य में देरी पर निर्माण एजेन्सियों को नोटिस दें। अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा बताया गया कि योजनाओं की वर्तमान तक प्रगति लगभग 75 प्रतिशत् है। सभी योजनाओं में कुल 170366 गृह पेयजल संयोजनों के सापेक्ष वर्तमान तक लगभग 23 प्रतिशत कनैक्शन कर दिये गये है। विद्युत विभाग द्वारा उक्त पेयजल योजनाओं में कुल 86 नग विद्युत कनैक्शन दिये जाने है, जिसमें अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत द्वारा 14 नवम्बर तक 05 नग संयोजन देने का आश्वासन दिया है। समीक्षा के दौरान फर्मों द्वारा बताया गया कि लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना के 6 ग्राम एवं गौना-नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना के चार ग्रामों में कमीशनिंग का कार्य कर लिया गया है। अपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि फर्मों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप लेवर एवं मशीनरी को योजनाओं पर नहीं लगाया जा रहा है, जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने सभी फर्मों को शत-प्रतिशत लेवर एवं मशीनरी लगाये जाने एवं योजनाओं की प्रगति में सुधार लाये जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यदि योजना के आच्छादन में किसी ग्राम पंचायत में समस्या आ रही है तो अवगत करायें ताकि समयान्तर्गत निस्तारण किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता जल निगम अवनीश सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विमल कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, टीम लीडर पीएमसी, टीम लीडर टीपीआई, मेसर्स जे.ए.सी, मेसर्स डारा इन्फास्ट्रक्चर एवं मेसर्स गायत्री प्रा.लि. फर्मों के प्रतिनिधि एवं अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'