देश

national

सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की विभिन्न विकास योजनाओं की चर्चा

الأحد، 13 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड. द्वारा मुख्यमंत्री से ललितपुर के विकास की विभिन्न योजनाओं की मांग करने की सराहना की गई। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से मिलकर ललितपुर जनपद में पत्थर एवं जड़ी-बूटी से संबंधित उद्योग के अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्थापना की मांग की और साथ ही राजघाट बांध परियोजना से विकास खंड बिरधा से विकास खंड बार तक के ड्राई जॉन को खत्म करने हेतु एक कैनाल पर परियोजना बनाए जाने हेतु आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अभी भी ललितपुर जिले के हिस्से में और पानी दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि ललितपुर जिला इमारती पत्थर व जड़ी बूटियों से भरपूर जिला है यदि जड़ी बूटी या इमारती पत्थर से सम्बंधित कोई उद्योग ललितपुर में लगता है तो यहां के निवासियों को भारी पलायन से बचाया जा सकता है। इस दौरान अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'