देश

national

डम्फर चालक को पीटकर दबंगों ने छीनी नगदी

الأحد، 20 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशांबी चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव निवासी गैंदलाल पुत्र रिवाई डम्फर चालक है और 19 नवंबर को वह डम्फर लेकर सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के जयंतीपुर गांव स्थित राम सजीवन सिंह डिग्री कॉलेज के पीछे टाटा प्रोजेक्ट कंपनी के पास गए थे जहां पहले से उनकी बालू रखी थी वह अपनी बालू को ट्रैक्टर में उठवा रहे थे इसी बीच दबंग रजनीश पांडेय पहुंचे और पीने के लिए गेंद लाल से बीड़ी मांगा लेकिन गेंद लाल ने कहा कि उनके पास बीड़ी नहीं है जिससे दबंग रजनीश पांडे आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करने लगे जब गेंद लाल ने गाली गलौज देने से मना किया तो उन्होंने फोन करके अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और लाठी डंडे से बेरहमी से गेंद लाल की पिटाई की है आरोप है कि गेंद लाल के पास मौजूद 30 हजार रुपए नगद भी मारपीट के दौरान दबंगों ने छीन लिया है दबंगों के हमले से गैंदलाल को चोटे आई हैं मामले की सूचना उन्होंने हंड्रेड डायल पुलिस को दिया है घटनास्थल पर हंड्रेड डायल पुलिस पहुंची है और उसके बाद मामले की सूचना गेंद लाल ने स्थानीय थाना पुलिस को दिया लेकिन तहरीर लेने के बजाय पुलिस ने गेंद लाल की तहरीर फेक दी है घटनास्थल पर थाने के दो सिपाही पहुंचे हैं और वह आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाय गैंदलाल पर ही दबाव बनाते देखे गए हैं वह गेंद लाल के डम्फर को थाने ले जाकर चालान करने का दबाव बना रहे थे जबकि आरोपियों पर 24 घंटे बीत जाने के बाद किसी प्रकार की कार्यवाही थाना पुलिस ने नहीं की है जिससे पीड़ित गेंद लाल तहरीर लेकर आईजी जोन और अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंचा है लेकिन पुलिस अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी है गेंद लाल का कहना है कि दबंगों के खिलाफ कार्यवाही के साथ-साथ दबंगों का साथ देने वाली पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएI

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'