इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया, जिसमें वर्तमान समय में मच्छर के काटने से डेंगू और मलेरिया द्वारा प्रकोप पूरे उत्तर प्रदेश में जारी है। कानपुर में कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इसी तरह पूरे उत्तर प्रदेश में मच्छरों का प्रकोप पसरा हुआ है, लेकिन सरकार के उदासीन रवैया के कारण जब से भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश और केंद्र में काबिल हुई है। तब से इसी तरह के कीटनाशक डीटीटी आदि का छिड़काव बंद हो चुका है, जिस कारण मच्छर बड़े पैमाने पर फैल चुका है। डेंगू और मलेरिया चिकनगुनिया जैसी अन्य बीमारियां जन्म ले रहीं हैं। साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था भी मरणासन्न स्थिति में पहुंच चुकी है, जबकि सरकार चिकित्सा व्यवस्था को बहुत अच्छा बताती नहीं थक रही मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पतालों की व्यवस्था खराब है। सरकार झूठे जुमले छोडऩे से वाज नहीं आ रही जबकि सरकार को चरमराई व्यवस्था पर गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष के अलावा अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Today Warta