देश

national

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त : डीएम

الخميس، 3 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण में दिए निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रत्येक मासिक बाहृ एवं प्रत्येक त्रैमासिक में ई.वी.एम. वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया जाता है, जिसके क्रम में आज जनपद के ई.वी.एम. वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया है। यह निरीक्षण ईवीएम बेयरहाउस में संरक्षित ईवीएम एवं वीवी पेट मशीन की स्थिति का जायजा लेने के लिए किया जाता है। मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएं। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'